Surya Murder Case: 'खोड़ा में बसाए नहीं खुद बसे हैं जिहादी मानसिकता के लोग', सूर्या के परिवार से मिले संगीत सोम

गाजियाबाद में ईद उल अजहा पर युवक सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी असद को रविवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच भाजपा नेता संगीत सोम आज सूर्या के परिवार से मिले। जानकारी के मुताबिक, 'सोमवार दोपहर भाजपा से पूर्व विधायक संगीत सोम सूर्या के परिवाई से मिलने गाजियाबाद के खोड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि खोड़ा में जिहादी मानसिकता के लोग खुद आकर बसे हैं। कहा कि सूर्या की हत्या पर आखिर क्यों किसी धार्मिक प्रचारक या धर्म गुरु ने आवाज नहीं उठाई। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी ऊपर जा चुका है बाकी भी जाएंगे। बुल्डोजर भी चलेगा। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी घोषणा की है।

#CityStates #Ghaziabad #SuryaMurder #GhaziabadSuryaCase #SangeetSom #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 08:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Surya Murder Case: 'खोड़ा में बसाए नहीं खुद बसे हैं जिहादी मानसिकता के लोग', सूर्या के परिवार से मिले संगीत सोम #CityStates #Ghaziabad #SuryaMurder #GhaziabadSuryaCase #SangeetSom #VaranasiLiveNews