Supreme Court: बंगाल में आई-पैक पर ईडी की छापेमारी मामले में 22 मई को अगली सुनवाई; पढ़ें अदालत की बड़ी खबरें
पश्चिम बंगाल मेंआई-पैक (I-PAC) दफ्तर पर छापा मामले में सुप्रीम कोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर 22 मई को सुनवाई करेगा। ईडी ने अपनी याचिका में पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य प्रशासन पर आई-पैक के दफ्तर पर छापे के दौरान जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया है। यह मामला जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ के समक्ष आया। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले को अगले सप्ताह सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया। अदालत ने पहले इसे जुलाई में सूचीबद्ध करने की बात कही, लेकिन बाद में 22 मई की तारीख तय कर दी। ईडी ने 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में दावा किया था कि 8 जनवरी को कोलकाता स्थित आई-पैक कार्यालय में छापे के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। एजेंसी का आरोप है कि ममता ने जांच को रोकने की कोशिश की।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 03:40 IST
Supreme Court: बंगाल में आई-पैक पर ईडी की छापेमारी मामले में 22 मई को अगली सुनवाई; पढ़ें अदालत की बड़ी खबरें #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
