सीबीएसई: कक्षा 9वीं में तीन भाषाएं अनिवार्य करने वाली नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आजउन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की नई भाषा नीति को चुनौती दी गई है। इस नीति के तहत कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया गया है, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होना जरूरी है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह व्यवस्था छात्रों और स्कूलों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है तथा कुछ राज्यों की भाषा नीतियों से भी टकरा सकती है। वहीं, CBSE का कहना है कि नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप यह कदम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और बहुभाषी शिक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट आजमामले की सुनवाई कर याचिकाओं में उठाए गए विभिन्न संवैधानिक और शैक्षणिक मुद्दों पर विचार करेगा।

#Education #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 10:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education National



सीबीएसई: कक्षा 9वीं में तीन भाषाएं अनिवार्य करने वाली नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई #Education #National #VaranasiLiveNews