Supreme Court: 9वीं में तीन भाषाएं अनिवार्य करने पर केंद्र, CBSE और NCERT से जवाब तलब; SC ने भेजा नोटिस
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य करने वाली सीबीएसई की नई नीति पर केंद्र सरकार, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने इस मामले में दाखिल दो नई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। अदालत ने सभी पक्षों से 10 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा, 'हम इस मामले पर 29 जुलाई को सुनवाई करेंगे।'
#Education #National #SupremeCourt #Cbse #Ncert #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 16:47 IST
Supreme Court: 9वीं में तीन भाषाएं अनिवार्य करने पर केंद्र, CBSE और NCERT से जवाब तलब; SC ने भेजा नोटिस #Education #National #SupremeCourt #Cbse #Ncert #VaranasiLiveNews
