Rudraprayag News: न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए एसपी ने की समीक्षा
रुद्रप्रयाग। न्यायिक परिसरों की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर की ओर से जनपद के जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर के प्रत्येक संवेदनशील बिंदु का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने माननीय न्यायालय के प्राधिकृत अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया। एसपी ने अधिकारियों से फीडबैक लिया ताकि सुरक्षा घेरे में यदि कोई कमी हो, तो उसे तत्काल दूर किया जा सके। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को संबोधित करते हुए नीहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर जीरो नैग्लीजेंस की नीति अपनाई जाए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उच्च स्तर की सतर्कता, मुस्तैदी और अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी।
#SuperintendentOfPoliceReviewsCourtComplexSecurity #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:35 IST
Rudraprayag News: न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए एसपी ने की समीक्षा #SuperintendentOfPoliceReviewsCourtComplexSecurity #VaranasiLiveNews
