Noida News: सुनील दत्त को मिला एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026

फोटो---सुनील दत्त को मिला एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 निवासी एवं एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स नोएडा में अधिकारी सुनील दत्त को एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 15 जुलाई को दिल्ली कैंट स्थित डीजी एनसीसी मुख्यालय के प्रताप हॉल में आयोजित समारोह में एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने प्रदान किया। देशभर से चयनित 22 पूर्व एनसीसी कैडेटों में सुनील दत्त भी शामिल रहे। सुनील दत्त ने सम्मान के लिए एनसीसी महानिदेशक, ज्यूरी और एनसीसी एलुमनी क्लब का आभार जताया। उन्होंने यह पुरस्कार ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रथम के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। वर्ष 2026 में देशभर से 873 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से स्वतंत्र ज्यूरी ने केवल 22 पूर्व एनसीसी कैडेटों का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन किया।

#SunilDuttReceivesNCCAchieversAward2026. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 21:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सुनील दत्त को मिला एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2026 #SunilDuttReceivesNCCAchieversAward2026. #VaranasiLiveNews