Kangra News: सुनंदिनी मिस फेयरवेल, स्मृति बनीं बेस्ट पर्सनैलिटी

धर्मशाला। जीसीटीई गर्ल्स हॉस्टल धर्मशाला का वार्षिक पुरस्कार वितरण सह विदाई समारोह का आयोजन हॉस्टल वार्डन बबीता चंबियाल के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य जीसीटीई धर्मशाला डॉ. आरएस गिल रहे। सेवानिवृत्त प्रो. आरती वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रो. रीनू चौधरी और डॉ. मधु ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान छात्राओं को शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, अनुशासन, स्वच्छता और हॉस्टल जीवन में समग्र योगदान के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्षभर के विभिन्न प्रदर्शन और योगदान के आधार पर सुनंदिनी को मिस फेयरवेल, स्मृति को बेस्ट पर्सनैलिटी और कविता को मोस्ट टैलेंटेड अवार्ड से सम्मानित किया गया। ब्यूरो

#SunandiniNamedMissFarewell;SmritiAdjudgedBestPersonality. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सुनंदिनी मिस फेयरवेल, स्मृति बनीं बेस्ट पर्सनैलिटी #SunandiniNamedMissFarewell;SmritiAdjudgedBestPersonality. #VaranasiLiveNews