Mint Recipes Summer 2026: गर्मी में पुदीना खाने के 5 सबसे स्वादिष्ट तरीके, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक
Pudina Se Banaen Tasty Dishes: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी चीजें खाने की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडक दें और खाने का स्वाद भी बढ़ाएं। ऐसे में पुदीना एक ऐसा हर्ब है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जाता है। इसकी ताज़गी भरी खुशबू और ठंडी तासीर गर्मी में शरीर को राहत देने का काम करती है। यही वजह है कि भारतीय किचन में पुदीना का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। पुदीना सिर्फ चटनी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कई स्वादिष्ट डिशेज और ड्रिंक्स में शामिल किया जा सकता है। गर्मियों में पुदीना से बनी चीजें न केवल शरीर को हाइड्रेट रखती हैं बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती हैं। अगर आप भी रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं, तो पुदीना आपकी डिशेज में नया स्वाद जोड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और टेस्टी डिशेज के बारे में बताएंगे जिनमें पुदीना डालकर आप स्वाद को कई गुना बढ़ा सकते हैं। ये रेसिपीज घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी और गर्मी में आपको फ्रेश महसूस कराएंगी
#Food #National #MintRecipes #Summer #Pudina #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 15:18 IST
Mint Recipes Summer 2026: गर्मी में पुदीना खाने के 5 सबसे स्वादिष्ट तरीके, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक #Food #National #MintRecipes #Summer #Pudina #VaranasiLiveNews
