Bareilly News: चीनी के दाम में 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, रसोई का बजट बिगड़ा
बरेली। चार दिन के भीतर चीनी के दाम में 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बाजार में चीनी 64 रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि इससे पहले 60 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। चीनी के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है।थोक विक्रेता गुलशन गुप्ता ने बताया कि सितंबर में चीनी की कीमत 40 रुपये प्रति किलो थी। इसके बाद से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। चीनी महंगी होने से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की लागत बढ़ने की संभावना है, जिसका असर त्योहारी सीजन में देखने को मिल सकता है। हालांकि, कारोबारियों को जल्द राहत मिलने की भी उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जिले में संचालित चीनी मिलें दो से तीन दिन के भीतर शुरू होने वाली हैं। मिलों में उत्पादन शुरू होने के बाद बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में कुछ गिरावट होने की संभावना है। श्यामगंज चीनी के कारोबार का प्रमुख बाजार है। यहां से आसपास के जिलों में भी चीनी की आपूर्ति की जाती है।
#SugarPricesIncreasedByRs400PerQuintal;HouseholdKitchenBudgetsDisrupted. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 03:10 IST
Bareilly News: चीनी के दाम में 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, रसोई का बजट बिगड़ा #SugarPricesIncreasedByRs400PerQuintal;HouseholdKitchenBudgetsDisrupted. #VaranasiLiveNews
