Una News: त्योहारों से पहले चीनी और वनस्पति घी ने बिगाड़ा रसोई का बजट

पैकेट वाली चीनी 7.14 और वनस्पति घी 5.88 फीसदी महंगा, सप्ताह में 16 में से तीन खाद्य वस्तुओं के बढ़े दामसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। त्योहारों पर घर में मिठाइयां बनाने और पकवान तैयार करने की योजना बना रहे लोगों को इस बार महंगाई का झटका लगा है त्योहारों के सीज़न में रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीनी और वनस्पति घी के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट प्रभावित होने लगा है। बीते एक सप्ताह में पैकेट वाली चीनी के दाम में 7.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जबकि वनस्पति घी भी 5.88 प्रतिशत महंगा हो गया है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की साप्ताहिक बाजार दरों के अनुसार पैकेट वाली चीनी का भाव 70 रुपये से बढ़कर 75 रुपये प्रति किलो हो गया है। एक सप्ताह में पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो चीनी के दाम में 7.14 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, खुली चीनी (एम-30) की कीमत 65 रुपये से बढ़कर 68 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इसमें तीन रुपये यानी 4.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। त्योहारों में मिठाइयां, हलवा और अन्य पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाला वनस्पति घी भी महंगा हुआ है। उत्तम ब्रांड का वनस्पति घी 170 रुपये से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसकी कीमत में 10 रुपये यानी 5.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चीनी और घी दोनों के दाम बढ़ने का सीधा असर उन परिवारों के बजट पर पड़ेगा।बॉक्सअन्य खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर महंगाई के बीच दालों सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। रोजमर्रा की जरूरत की अधिकतर वस्तुओं के दाम फिलहाल स्थिर हैं। विभाग की ओर से जारी 16 खाद्य वस्तुओं की साप्ताहिक बाजार दरों में तीन वस्तुओं के दाम बढ़े हैं, जबकि 13 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चावल परमाल 45 रुपये, गेहूं कल्याण 30 रुपये और चक्की का गेहूं 38 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। उड़द दाल साबुत 135 रुपये और चना दाल 100 रुपये प्रति किलो ही बिक रही है। इसी तरह गुड़ 80 रुपये, मूंगफली का तेल 200 रुपये और सरसों का तेल 215 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। चाय (ब्रुक बॉंड) 510 रुपये प्रति किलो, प्याज 60 रुपये और पहाड़ी आलू 25 रुपये प्रति किलो पर बिक रहे हैं।कोट :पिछले सप्ताह के मुकाबले में खुली चीनी, पैक्ड चीनी के दाम में काफी पिछले सप्ताह के मुकाबले में बढ़े हैं। इससे पहले भी चीनी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। -महेंद्र कुमार, सहायक अनुसंधान अधिकारी सांख्यिकी विभाग ऊना।

#SugarAndVegetableGheeHaveDisruptedTheKitchenBudgetAheadOfTheFestiveSeason. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 17:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: त्योहारों से पहले चीनी और वनस्पति घी ने बिगाड़ा रसोई का बजट #SugarAndVegetableGheeHaveDisruptedTheKitchenBudgetAheadOfTheFestiveSeason. #VaranasiLiveNews