Meerut News: सनातन सांस्कृतिक जागरण महोत्सव में ज्ञान वर्षा करेंगे सुधांशु महाराज

- दिल्ली में राजनाथ सिंह और सुधांशु महाराज से मिले विश्व जागृति मिशन से जुड़े लोगमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव 12 से 15 मार्च तक मेरठ में होगा। इसमें सुधांशु महाराज भी ज्ञान की वर्षा करेंगे। सुधांशु महाराज की प्रवचन यात्रा के स्वर्ण जयंती वर्ष के संबंध में विश्व जागृति मिशन से जुड़े लोग दिल्ली में सुधांशु महाराज और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। मिशन की ओर से मनोज शास्त्री ने बताया कि विश्व में बढ़ती भारत की शक्ति, देश के युवाओं के धर्म और संस्कार से जुड़ने के मामले में मंथन किया गया।मनोज शास्त्री ने कहा कि रक्षामंत्री ने कार्यक्रम में आने की सहमति दी है। पंडित आलोक गौतम ने बताया कि यह आयोजन 10 गुरुकुल एवं 108 संस्कार केंद्रों की स्थापना के लिए किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 12 मार्च को शाम पांच बजे होगा। पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि 13 मार्च से 15 मार्च सुबह नौ से 11 बजे तक और शाम 5 से शाम 7:30 बजे तक आईटीआई कॉलेज साकेत में कार्यक्रम होगा। इसमें देश भर के कई संत शामिल होंगे।

#SudhanshuMaharajWillShowerKnowledgeInSanatanCulturalAwakeningFestival #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 20:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सनातन सांस्कृतिक जागरण महोत्सव में ज्ञान वर्षा करेंगे सुधांशु महाराज #SudhanshuMaharajWillShowerKnowledgeInSanatanCulturalAwakeningFestival #VaranasiLiveNews