Shahjahanpur News: दबिश देने गए दरोगा पर चाकू से हमला, वर्दी फाड़ी, आरोपी युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में दबिश देने पहुंची थाना सदर बाजार की पुलिस टीम पर आरोपी युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने दरोगा के साथ अभद्रता करते हुए उनका बिल्ला नोच लिया। वर्दी फाड़ दी और चाकू से हमला कर दिया। इससे दरोगा अक्षय पंवार को चोटें आई है। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शाहजहांपुर की एक युवती ने पुवायां के गांव घूरखेड़ा निवासी विशाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सदर बाजार थाने के दरोगा अक्षय पंवार के नेतृत्व में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची थी। दबिश के दौरान पुवायां पुलिस भी साथ में थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए चाकू से दरोगा पर अचानक वार कर दिया। दरोगा ने बचाव करने का प्रयास किया तो उनके हाथ में चोटें आ गई। हाथापाई में दरोगा की वर्दी फट गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। यह भी पढ़ें-सीएम योगी आज पीलीभीत में:जिले को 66 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित दरोगा अक्षय पंवार की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान हमला कर दिया था। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।

#CityStates #Shahjahanpur #Raid #Police #Sub-inspector #Attack #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 07:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: दबिश देने गए दरोगा पर चाकू से हमला, वर्दी फाड़ी, आरोपी युवक गिरफ्तार #CityStates #Shahjahanpur #Raid #Police #Sub-inspector #Attack #VaranasiLiveNews