Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी के बाहर तमंचा दिखाकर छात्रों को रोका, हमला
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, दो युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज कीहरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के बाहर 25-30 युवकों ने बाइक सवार तीन छात्रों को घेरकर तमंचा दिखाते हुए रोककर हमला कर दिया। इस दौरान दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुकुल कांगड़ी परिसर निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र देव कुमार अपने मित्र विनायक धीमान निवासी त्रिलोक नगर, गुरुकुल कांगड़ी और हिमांशु ठाकुर निवासी छोटा परिवार, गुरुकुल कांगड़ी के साथ 10 अप्रैल की शाम करीब छह बजे घूमने के लिए विश्वविद्यालय के गेट नंबर-6 से बाहर निकले थे। कुछ दूरी पर ही मोटरसाइकिलों पर सवार 25-30 युवक आए और हिमांशु ठाकुर को पकड़ने का प्रयास करने लगे। तीनों छात्र अपनी बाइक से नेशनल हाईवे की ओर भागे लेकिन सभी उनका पीछा करते रहे। आरोप है कि गेट नंबर-3 के पास पहुंचते ही एक युवक ने तमंचा दिखाकर उनकी बाइक रुकवा ली जिसके बाद पीछे से आए अन्य युवकों ने तीनों को घेर लिया। उन्होंने देव कुमार और विनायक धीमान पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया और देशरक्षक चौराहा में पहुंचाया। देव कुमार की दाईं आंख के ऊपर गहरा घाव होने पर चार टांके लगाए जबकि विनायक धीमान के सिर में भी गंभीर चोट आई है। आरोप है कि नौ अप्रैल को हिमांशु ठाकुर को आदित्य वाल्मीकि उर्फ आदि निवासी वाल्मीकि बस्ती, गुरुकुल कांगड़ी ने मारपीट की धमकी दी थी। उसी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
#StudentsStoppedAtGunpointOutsideGurukulKangriUniversity #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:54 IST
Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी के बाहर तमंचा दिखाकर छात्रों को रोका, हमला #StudentsStoppedAtGunpointOutsideGurukulKangriUniversity #VaranasiLiveNews
