पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भाग लें विद्यार्थी : किरण
केलांग में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने जागरूक किए मेधावीसंवाद न्यूज एजेंसीकेलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त किरण भड़ाना ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, मानसिक विकास और बेहतर समाज के निर्माण की आधारशिला है। जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने केलांग में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने मेधावियों को जागरूक भी किया। कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, स्किल और प्रेक्टिकल नॉलेज सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। हाल ही में उन्होंने शकोली विद्यालय का भ्रमण किया था। वहां का शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और विद्यार्थियों का उत्साह प्रेरणादायक था। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शशि किरण, स्थानीय पंचायत प्रधान प्रेम सिंह थर्वस, उपनिदेशक शिक्षा प्रशांत शर्मा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
#StudentsShouldParticipateInSportsAlongsideTheirStudies:Kiran #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 12:56 IST
पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भाग लें विद्यार्थी : किरण #StudentsShouldParticipateInSportsAlongsideTheirStudies:Kiran #VaranasiLiveNews
