Kullu News: विद्यार्थियों को करवाया सामूहिक योगाभ्यास

भुंतर (कुल्लू)। विबग्योर वर्ल्ड स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवन में इसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। योग सत्र के उपरांत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम से कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, कक्षा चौथी एवं पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन और कक्षा छठीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग, स्वास्थ्य एवं फिटनेस से संबंधित अपने विचार रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

#StudentsParticipatedInAGroupYogaSession. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: विद्यार्थियों को करवाया सामूहिक योगाभ्यास #StudentsParticipatedInAGroupYogaSession. #VaranasiLiveNews