Panipat News: सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी
पानीपत। सांस्कृतिक उत्सव में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी अब अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सांस्कृतिक उत्सव-2026 के आयोजन व उसकी तैयारी को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत कक्षा पांचवीं से आठवीं और नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय, खंड व जिला स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पानीपत जिले में भी शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं।विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता 12 से 22 मई, खंड स्तर पर 14 से 25 जुलाई और जिला स्तर पर 24 से 29 अगस्त 2026 तक आयोजित होंगी। कार्यक्रम की मुख्य विषयवस्तु हरियाणा की विरासत, संस्कृति, नैतिक मूल्य व पर्यावरण आधारित रहेगी। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य (एकल व समूह), रागनी और नाट्य प्रस्तुति शामिल रहेंगी। जिले के 49 माध्यमिक विद्यालयों, 24 उच्च विद्यालयों व 100 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए पुरस्कार व आयोजन संबंधी बजट जारी किया गया है। संवादवर्जन- जिले में सांस्कृतिक उत्सव-2026 का आयोजन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय सीमा में कराया जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा।- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
#StudentsOfGovernmentSchoolsWillShowcaseTheirTalentInTheCulturalFestival #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 02:30 IST
Panipat News: सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी #StudentsOfGovernmentSchoolsWillShowcaseTheirTalentInTheCulturalFestival #VaranasiLiveNews
