Haridwar News: आंबेडकरे जयंती पर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

सिडकुल। डाॅ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वेलफेयर सोसाइटी ने आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। शिवालिक नगर स्थित भेल सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नानकचंद्र विशिष्ठ ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर स्त्री शिक्षा के बड़े पैरोकार थे। संविधान की रचना कर उन्होंने स्त्रियों के लिए शिक्षा और तरक्की के द्वार खोले। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा ही प्रगति का द्वार है, इसलिए, अपने बच्चों खासतौर पर बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर अध्यक्ष भानपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, कपिल, ईसम सिंह, सुशीला, सत्यपाल, नाथीराम, सुखपाल, मंजीत, अशोक कटारिया आदि मौजूद रहे।

#StudentsHonoredOnAmbedkarJayanti #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: आंबेडकरे जयंती पर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित #StudentsHonoredOnAmbedkarJayanti #VaranasiLiveNews