Mandi News: पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से रूबरू हुए विद्यार्थी
मंडी। पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में शनिवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष पॉक्सो न्यायालय के न्यायाधीश सिद्धार्थ सरपाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट-2012 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के शोषण की स्थिति में बच्चे किस प्रकार शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक और सतर्क रहने व किसी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना डर उचित माध्यम से सहायता लेने का आह्वान किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य माया चौहान ने अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान और व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान अंतरसदनीय भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया पर विचार रखे। वहीं, पोस्टर के माध्यम से बाल अधिकारों और संरक्षण का संदेश दिया।
#StudentsFamiliarizedThemselvesWithTheProvisionsOfThePOCSOAct. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 22:30 IST
Mandi News: पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से रूबरू हुए विद्यार्थी #StudentsFamiliarizedThemselvesWithTheProvisionsOfThePOCSOAct. #VaranasiLiveNews
