Kullu News: विद्यार्थियां ने विज्ञान के प्रयोगों में दिखाई प्रतिभा
डीएवी स्कूल मनाली में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस..संवाद न्यूज एजेंसीमनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में बीते शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। महान वैज्ञानिक सीवी रमन को पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने विचार, प्रेरणादायक भाषण, विषय आधारित नृत्य एवं विज्ञान कविता प्रस्तुत की। रासायनिक अभिक्रिया प्रदर्शन तथा भौतिकी एवं रसायन विज्ञान के प्रयोगों ने सभी को आकर्षित किया। छोटे-छोटे वैज्ञानिकों ने सेल्फी पॉइंट बनाया। महिला वैज्ञानिक परिचय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। इसमें छात्राओं ने महिला वैज्ञानिकों का अभिनय करके उनका परिचय विस्तार पूर्वक दिया। प्रधानाचार्य अनिता वर्मा ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संवाद
#StudentsDisplayedTheirTalentInScienceExperiments. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:54 IST
Kullu News: विद्यार्थियां ने विज्ञान के प्रयोगों में दिखाई प्रतिभा #StudentsDisplayedTheirTalentInScienceExperiments. #VaranasiLiveNews
