Kullu News: शिमला की नाटी पर कलाकेंद्र में झूमे छात्र

पार्वती छात्र संघ के वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियों ने बांधा समांसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। पार्वती छात्र संघ ने रविवार को ढालपुर स्थित लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नरोतम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान पार्वती घाटी से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। पहाड़ी और फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ पारंपरिक लोकनृत्य में कुल्लवी नाटी, शिमला की नाटी और लाहौली नृत्य भी सबको भाया। मुख्यातिथि नरोतम ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र संघ के उपाध्यक्ष अखिल ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संवाद

#StudentsDancedToShimla'sDanceAtKalaKendra #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: शिमला की नाटी पर कलाकेंद्र में झूमे छात्र #StudentsDancedToShimla'sDanceAtKalaKendra #VaranasiLiveNews