Noida News: विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
फोटोनोएडा (संवाद)। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के ई-कचरा प्रबंधन अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को ई-कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने ई-कचरे का सही तरीके से प्रबंधन करने और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने की शपथ ली। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू लता सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। सहायक अध्यापिका अर्चना पांडे ने बताया कि 28 अक्तूबर को कार्यक्रम दोबारा आयोजित होगी।
#StudentsConveyedAMessageThroughAStreetPlay. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 19:58 IST
Noida News: विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश #StudentsConveyedAMessageThroughAStreetPlay. #VaranasiLiveNews
