Bareilly News: परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत, दो दोस्त गंभीर घायल, चालक भागा

मीरगंज/सिरौली/ शाहबाद (रामपुर)। परीक्षा देने के लिए घर से निकले तीन दोस्तों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रामपुर में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। हादसे के वक्त तीनों वाहन सहित कुछ मीटर तक घिसटे। उसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे मीरगंज के सिंधौली गांव निवासी शिशुपाल उर्फ सूरज पाल (20) उसी गांव के अपने दो साथियों आशीष (27) और आकाश (26) के साथ एक ही बाइक से परीक्षा देने शाहबाद जा रहे थे। तीनों अभी फातिमा डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचे थे कि शाहबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन से हादसा हो गया। उसके बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल आशीष और आकाश को अस्पताल पहुंचाया। शिशुपाल उर्फ सूरजपाल की मौत की खबर सुनते ही परिजन बदहवास हो गए, जबकि उसके दो दोस्तों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।सीओ शाहाबाद देवकी नंदन ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।--शिशुपाल प्रथम वर्ष का था छात्रशिशुपाल राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिविल ट्रेड का प्रथम वर्ष का छात्र था। घायलों में आकाश और उनके चचेरे भाई आशीष इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष के छात्र हैं।-------बड़े भाई की तीन वर्ष पहले हो चुकी है मौतपरिचितों के अनुसार, मृतक शिशुपाल उर्फ सूरजपाल के बड़े भाई की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी। अब शिशुपाल की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया। अब परिवार में माता शकुंतला, पिता हरिओम और दो बहनें हैं।

#StudentOnAMotorcycleHeadingToAnExamDiesInAnAccident;TwoFriendsCriticallyInjured #DriverFlees. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत, दो दोस्त गंभीर घायल, चालक भागा #StudentOnAMotorcycleHeadingToAnExamDiesInAnAccident;TwoFriendsCriticallyInjured #DriverFlees. #VaranasiLiveNews