Rajasthan Weather: आज छह जिलों में अंधड़ का अलर्ट, IMD ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी दी चेतावनी

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बुधवार से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में 6 जून तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के ऊपर दो परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं। एक उत्तर-पूर्वी राजस्थान और दूसरा पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 और 4 जून को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम गतिविधियों में और तेजी आएगी। इस दौरान कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। यह भी पढें-पीएम मोदी और सीएम भजनलाल की ढाई घंटे की बैठक के क्या हैं मायने राजस्थान कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। उदयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर और सीकर सहित अधिकांश शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलती रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #WesternDisturbance #RajasthanRainAlert #ThunderstormWarning #OrangeAlertRajasthan #YellowAlertRajasthan #ImdJaipur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 05:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan Weather: आज छह जिलों में अंधड़ का अलर्ट, IMD ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी दी चेतावनी #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #WesternDisturbance #RajasthanRainAlert #ThunderstormWarning #OrangeAlertRajasthan #YellowAlertRajasthan #ImdJaipur #VaranasiLiveNews