Noida News: मिलावटखोरी पर सख्ती, 200 किग्रा पनीर को कराया नष्ट, 10 नमूने भी लिए
खाद्य विभाग का होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारीमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। होली के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों नकेल कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तिलपता गांव में एक दुकान पर छापा मारा जिसमें दूषित पनीर मिला। प्राथमिक जांच में पनीर में मिलावट मिली। इस पर 200 किग्रा पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। अन्य जगहों से 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता व सय्यद इबादुल्लाह की टीम ने तिलपता गांव स्थित चौधरी पनीर भंडार की जांच की। करीब 200 किग्रा पनीर मिला। प्राथमिक जांच में पनीर प्रदूषित और मिलावटी निकला। एक नमूना लेने के बाद बाकी पनीर को नष्ट करा दिया गया। टीम ने नोएडा के सेक्टर-45 स्थित गणेश्वरम रेस्तरां और सेक्टर-93 के गोपाला स्वीट्स से खोया के नमूने लिए। इससे पहले सोमवार को सेक्टर-12 नोएडा सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठा द डेयरी से खोया, सेक्टर-143 स्थित बीटीडब्ल्यू इंडिया प्रा.लि. से चमचम व पनीर, यमुना एक्सप्रेसवे पर सबलपुर अलीगढ़ की सुशील डेयरी के वाहन से पनीर, सेक्टर-37 के सोहो किचेन एंड कंपनी से पिज्जा सॉस, सेक्टर साइट-5 कासना स्थित खाद्य तेल निर्माण इकाई अल्टीमेट सॉल्यूशन से सरसों और नारियल तेल के नमूने लिए थे।
#StrictActionAgainstAdulteration #200KgOfCheeseDestroyed #10SamplesAlsoTaken #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:43 IST
Noida News: मिलावटखोरी पर सख्ती, 200 किग्रा पनीर को कराया नष्ट, 10 नमूने भी लिए #StrictActionAgainstAdulteration #200KgOfCheeseDestroyed #10SamplesAlsoTaken #VaranasiLiveNews
