Chamba News: डीसी से मिले रेहड़ी-फड़ी धारक, कहा- परेशान किया जा रहा
चंबा। सीटू के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अगुवाई में रेहड़ी-फड़ी धारकों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान नरेंद्र ने आरोप लगाया कि शहर में लंबे समय से रेहड़ी-फड़ी लगाकर कार्य कर रहे लोगों को नगर परिषद द्वारा परेशान किया जा रहा है। उनके लिए न तो लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं और न ही कार्य करने की अनुमति दी जा रही है। इसके कारण उन्हें परिवार का गुजारा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर रिझू राम, निसार, किशोरी, कमल, करतार और राम सिंह ने कहा कि हम लंबे समय से शहर में रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। वर्ष 2016 में तहबाजारी और रेहड़ी-फड़ी कामगारों को लाइसेंस व परमिट देने की बात कही थी। अब तक कुछ नहीं हो पाया है। इसके कारण अब नगर परिषद उन्हें जहां पर वे रेहड़ी लगाते हैं, वहां से हटा रही है। उनका काफी सामान जब्त किया गया है, जिसे वापस दिया जाए। 2016 में स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत रेहड़ी-फड़ी धारकों को लाइसेंस देने की बात कही गई थी। कई बार नगर परिषद से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
#ChambaNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 22:37 IST
Chamba News: डीसी से मिले रेहड़ी-फड़ी धारक, कहा- परेशान किया जा रहा #ChambaNewsHpNews #VaranasiLiveNews
