Dehradun News: निगम कर्मचारियों का जन जागरण अभियान में नियमितीकरण की उठी मांग
- राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी संघ के आह्वान पर आईएसबीटी में जुटे सैकड़ों कर्मचारी- 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए बनाई गई रणनीतिसंवाद न्यूज एजेंसीदेहरादून। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से बुधवार को आईएसबीटी परिसर में जन जागरण अभियान चलाया गया। इसमें करीब 400 रोडवेज कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान 20 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम के लिए रणनीति भी बनाई गई। कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चला रहा है। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी जुड़ रहे हैं। कर्मचारी संगठन 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। इस दौरान 10 सूत्री मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसको लेकर कर्मचारियों ने रणनीति बनाई है। कूच में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस दौरान दिनेश गोसाई, बीएस रावत, श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला, विजय खाली, मेजपाल, शिशुपाल सिंह रावत, अरविंद सिंह नेगी, जीवानंद भट्ट, अनुराग नौटियाल, मुकेश नैथानी, दिनेश सती, रविंद्र सिंह और अनिल भट्ट आदि मौजूद रहे।
#DehradunNews #DehradunLocal #DehradunHindiNews #UtrakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 10, 2025, 20:13 IST
Dehradun News: निगम कर्मचारियों का जन जागरण अभियान में नियमितीकरण की उठी मांग #DehradunNews #DehradunLocal #DehradunHindiNews #UtrakhandNews #VaranasiLiveNews
