Kushinagar News: संवेदनशील केंद्रों पर तैनात होगी एसटीएफ एवं एलआईयू
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। जिले के छह संवेदनशील और दो अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की तैनाती की जाएगी। जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 110533 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 58611 और इंटरमीडिएट के 51922 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा संचालन के लिए जिले में 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए परिषद की तरफ से सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम 24 घंटे की निगरानी में रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अति संवेदनशील केंद्रों का प्रतिदिन दो बार अधिकारी, जबकि सीओ और एसओ नियमित पेट्रोलिंग करेंगे। केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी की दुकानों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।
#KushinagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:49 IST
Kushinagar News: संवेदनशील केंद्रों पर तैनात होगी एसटीएफ एवं एलआईयू #KushinagarNews #VaranasiLiveNews
