Prayagraj : धूमनगंज में स्टेशन मास्टर की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मुंडेरा में रेलवे स्टेशन मास्टर की पत्नी रीता यादव (47) का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन घटना का कारण भी नहीं बता सके। आशंका है कि मानसिक रूप से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है। सैयद सरावां स्टेशन पर तैनात प्रकाश चंद्र यादव मुंडेरा में पत्नी रीता और बेटे विनीत (21) के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर थे, जबकि बेटा सो रहा था। सुबह करीब 10:30 रीता कमरे में फंदे पर लटकी मिलीं। उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि सुबह सब कुछ ठीक था। रीता राजापुर की रहने वाली थीं। घटना की सूचना मिलने पर रीता के भाई रवि समेत अन्य परिजन घर और अस्पताल पहुंचे। धूमनगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#CityStates #Prayagraj #DhoomanganjPoliceStation #MundraRailwayStation #ManauriRailwayStation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 15:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : धूमनगंज में स्टेशन मास्टर की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Prayagraj #DhoomanganjPoliceStation #MundraRailwayStation #ManauriRailwayStation #VaranasiLiveNews