Bareilly News: शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती पर बिशारतगंज और शेरगढ़ थाने के प्रभारी लाइन हाजिर

बरेली। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने बिशारतगंज और शेरगढ़ थाने के प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई की समीक्षा बैठक के दौरान की। इससे पहले डीजीपी भी इसी तरह से कार्रवाई कर चुके हैं। एसएसपी ने सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक एएसपी, सीओ, थाना प्रभारियों और आईजीआरएस व शिकायत प्रकोष्ठ कर्मियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि अगस्त की तुलना में सितंबर में थाना बिशारतगंज में 43 के मुकाबले 63 शिकायतें प्राप्त हुईं। यह 46 फीसदी बढ़ोतरी दर्शाती है। थाना शेरगढ़ में 66 के बजाय 86 शिकायतें मिलीं जो 30 फीसदी अधिक हैं। शेरगढ़ थाने में 16 महीने के औसत में 24 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। जिले में सर्वाधिक बढ़ोतरी इन्हीं दो थानों में पाई गई। एसएसपी ने लापरवाही के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक बिशारतगंज प्रदीप चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ राजेश कुमार को थाना प्रभारी पद से हटा दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया। एसएसपी ने बताया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जन सुनवाई को गंभीरता से लें। जनसुनवाई संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

#StationHouseOfficers(SHOs)OfBisharatganjAndShergarhPoliceStationsSentToPoliceLinesForLethargyInResolvingComplaints #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती पर बिशारतगंज और शेरगढ़ थाने के प्रभारी लाइन हाजिर #StationHouseOfficers(SHOs)OfBisharatganjAndShergarhPoliceStationsSentToPoliceLinesForLethargyInResolvingComplaints #VaranasiLiveNews