Kullu News: मनाली के बना प्रदेश का पहला 235 फीट ऊंचा टावर बंजी जंपिंग
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के धमसू क्षेत्र में प्रदेश का पहला 235 फीट ऊंचा टावर बंजी जंपिंग तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया।इस परियोजना के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश के साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में सभी गतिविधियां संचालित होंगी, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और रोमांचक अनुभव मिल सके।संचालक अंशुल ने बताया कि बंजी जंपिंग के अलावा यहां स्काई डिनर, स्काई वॉक और किड्स बंजी जंपिंग जैसी आकर्षक गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। इससे यह स्थान केवल रोमांच प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि परिवारों और बच्चों के लिए भी नया पर्यटन केंद्र बनेगा।इस अवसर पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला राज्य है। धमसू में स्थापित यह बंजी जंपिंग टावर राज्य में साहसिक पर्यटन को नई पहचान देगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।इससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी मिलेगा। जिस तरह बंजी जंपिंग के लिए ऋषिकेश की अलग पहचान है, उसी प्रकार भविष्य में मनाली भी इस गतिविधि के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में जाना जाना चाहिए।
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 18:24 IST
Kullu News: मनाली के बना प्रदेश का पहला 235 फीट ऊंचा टावर बंजी जंपिंग #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
