SSC GD Constable Exam: जीडी कांस्टेबल की सिटी स्लिप हुई जारी, फटाफट करें डाउनलोड; जानें कहां होगी परीक्षा
SSC GD Constable City Slip OUT: सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) तथा एनसीबी में सिपाही पदों की 2026 की परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा का शहर जानने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। आयोग की ओर से यह भी बताया गया है कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र (Admit Card) परीक्षा की तिथि से लगभग 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। कब होंगे एग्जाम जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा को चार अलग-अलग सप्ताहों में संपन्न कराया जाएगा। इसके तहत पहला चरण 27 अप्रैल से 2 मई 2026 के बीच, दूसरा चरण 4 मई से 9 मई 2026 के बीच, तीसरा चरण 18 मई से 23 मई 2026 के बीच और अंतिम चरण 25 मई से 30 मई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। सप्ताह तिथि पहला सप्ताह 27 अप्रैल – 2 मई 2026 दूसरा सप्ताह 4 मई – 9 मई 2026 तीसरा सप्ताह 18 मई – 23 मई 2026 चौथा सप्ताह 25 मई – 30 मई 2026 उम्मीदवारों को सभी उपलब्ध परीक्षा सप्ताहों के लिए अपनी प्राथमिकता क्रम में विकल्प भरना अनिवार्य किया गया था। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया था कि परीक्षा सप्ताह चयन की सुविधा 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध कराई गई थी।
#GovernmentJobs #National #Ssc #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 13:33 IST
SSC GD Constable Exam: जीडी कांस्टेबल की सिटी स्लिप हुई जारी, फटाफट करें डाउनलोड; जानें कहां होगी परीक्षा #GovernmentJobs #National #Ssc #VaranasiLiveNews
