Meerut News: एसएस स्ट्राइकर्स ने 98 रन से मैच जीता

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एसएस स्ट्राइकर्स और ऑल स्टार की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एसएस स्ट्राइकर्स की टीम ने 98 रन से मैच जीता। एसएस स्ट्राइकर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने शानदार 87 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 57 गेंद का सामना किया और आठ चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा दुर्गी ने 41 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में नाजिम खान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार की टीम 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी और 98 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से दीपक ने 25 रन की पारी खेली। विजय ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में रोबिन वर्मा ने 4, वैभव ने दो, परमेश ने दो विकेट लिए। दीपक सिद्धू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

#SSStrikersWonTheMatchBy98Runs. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: एसएस स्ट्राइकर्स ने 98 रन से मैच जीता #SSStrikersWonTheMatchBy98Runs. #VaranasiLiveNews