Sri Ganganagar News: नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; नशीला पदार्थ और हथियार बरामद
जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन, अफीम और विदेशी हथियारों की खेप बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि समेजा कोठी थाना क्षेत्र में रायसिंहनगर की ओर नेशनल हाईवे-911 पर सूचना के आधार पर दोपहर करीब 2 बजे नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान अनूपगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में एक लग्जरी कार आती दिखी, जिसका पुलिस पहले से पीछा कर रही थी। नाकाबंदी देखकर तस्करों ने बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मारकर रास्ता तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन वहीं रुक गया। इसके बाद दोनों आरोपी कार से उतरकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने तत्काल पीछा कर पकड़ लिया। ये भी पढ़ें:Jaipur News:फर्जी फैक्ट्री दिखाकर 5 लाख ठगे, नकली चांदी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.50 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 5 विदेशी पिस्टल और 72 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लग्जरी कार भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद मादक पदार्थ और हथियार पाकिस्तान से भेजे गए थे। दोनों आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है और मामले में आगे की जांच जारी है।
#CityStates #Rajasthan #SriGanganagar #SriGanganagarSmugglingCase #PoliceCheckpointBreach #DrugsSeizedRajasthan #HeroinOpiumCaseIndia #IllegalWeaponsSeized #RajasthanPoliceAction #InternationalSmugglingNetwork #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 14:12 IST
Sri Ganganagar News: नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; नशीला पदार्थ और हथियार बरामद #CityStates #Rajasthan #SriGanganagar #SriGanganagarSmugglingCase #PoliceCheckpointBreach #DrugsSeizedRajasthan #HeroinOpiumCaseIndia #IllegalWeaponsSeized #RajasthanPoliceAction #InternationalSmugglingNetwork #VaranasiLiveNews
