Delhi NCR News: मलकपुर स्टेडियम में जुटेंगी खेल प्रतिभाएं

16-17 मार्च को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी जिला स्तरीय जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता नितेश कुमार ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16-17 मार्च को जिला जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें बॉक्सिंग, नेटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, वुशू, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो जैसे खेलों में जिले के स्कूलों और खेल संस्थानों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतिभागियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मैदान, उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्यखेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। यह विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित होना चाहिए। इसके बिना प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने की जिम्मेदारी स्टेडियम के खेल प्रशिक्षक शीलांकुर, ज्योति नागर, प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, विजय कुमार, शुभम नागर और अंजुम मलिक को सौंपी गई है।--------खेल विभाग को उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से कई नई प्रतिभाएं सामने आएंगी, जो भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।

#SportsmanWillShowTheirTalentInMalikpurStadium #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 15:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: मलकपुर स्टेडियम में जुटेंगी खेल प्रतिभाएं #SportsmanWillShowTheirTalentInMalikpurStadium #VaranasiLiveNews