Sports News: शिवांगी ने सात छक्के लगाकर महारानी माधवी सुपरस्टार्स को वीमेंस प्रीमियर लीग में जीत दिलाई, खबरें

Sports News in Hindi: राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीकाशी अग्रवाल समाज की ओर से अग्रवाल समाज वीमेंस प्रीमियर लीग का समापन पीएनयू क्लब के मैदान पर हुआ। टूर्नामेंट में महारानी माधवी सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबले में 33 रनों से जीत हासिल की। शुरुआत श्रीकाशी अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल और रंजना अग्रवाल द्वारा टॉस के साथ हुई। फाइनल में माधवी सुपरस्टार्स की शिवांगी ने 15 गेंद पर तूफानी 52 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने सात जोरदार छक्के लगाए। अहिल्याबाई की टीम लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी और 33 रन से मैच हार गई। टीम चार विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी। शिवांगी अग्रवाल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और सीरीज चुना गया। पहला मैच महारानी माधवी सुपरस्टार्स और रानी लक्ष्मीबाई सुपर क्वीन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए माधवी सुपरस्टार्स ने निकिता के 35 रनों की बदौलत टीम ने 8 ओवर में 67 रन बनाए। जवाब में लक्ष्मीबाई की टीम कड़े संघर्ष के बाद मात्र 2 रनों से चूक गई। सिद्धि को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 26, 2026, 15:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sports News: शिवांगी ने सात छक्के लगाकर महारानी माधवी सुपरस्टार्स को वीमेंस प्रीमियर लीग में जीत दिलाई, खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews