Jammu News: जूनियर हाॅकी टीम में चयन के लिए दिखा रहे दम
जम्मू। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर टीम का प्रशिक्षण शिविर केके हक्कू स्टेडियम में चल रहा है। शिविर सात जुलाई से शुरू हुआ है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। छह जुलाई को ट्रायल में 24 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया था। हॉकी एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर ने खेल परिषद के सहयोग से शिविर लगाया है। खिलाड़ी पूरी मेहनत के साथ अभ्यास कर रहे हैं। 24 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन जूनियर टीम में किया जाएगा। संवाद
#SportsNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 03:00 IST
Jammu News: जूनियर हाॅकी टीम में चयन के लिए दिखा रहे दम #SportsNews #VaranasiLiveNews
