UP News: बदायूं में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, चार बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
बदायूं शहर के नजदीक बहेड़ी मोड़ पर रविवार शाम एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भागते समय कार चालक ने बिजनौर हाईवे पर रोशननगर और फिर लउआ में भी बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। चार बाइकों को टक्कर लगने से तीन लोगों की जान चली गई। 12 किमी के रास्ते में इस सीरियल एक्सीडेंट में दो लोग घायल हुए। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। सफेद रंग की इस बेकाबू कार से पहला हादसा बहेड़ी मोड़ पर पांच बजे हुआ। घायल बाइक सवार की परवाह न करते हुए अपने को बचाने के लिए कार चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। बिल्सी की ओर और तेजी से भागी कार सात किमी आगे रोशननगर मोड़ पर पहुंची तो बाइक सवार बरामय खेड़ा के बदलू (56 वर्ष) को चपेट में ले लिया। हादसे में बदलू की मौत हो गई, जबकि शान मोहम्मद घायल हो गए। यह भी पढ़ें-Rajpal Yadav:राजपाल यादव को शाहजहांपुर के बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा, बोले- भैया हम सब आपके साथ हैं रोशननगर से कार दौड़ाई तो पांच किमी आगे लउआ के पास एक और बाइक निशाना बनी। उस पर सवार दोनों लोग उछलकर गिरे। करतौली गांव निवासी मुकेश (30 वर्ष) की मौत हो गई और साथ बैठे बहनोई मदन लाल गंभीर रूप से घायल गए। वहीं मार्ग से गुजर रहे लउआ के ही रहने वाले प्रमोद के पुत्र विशाल की भी बाइक इस कार की चपेट में आ गई। टक्कर से विशाल (22 वर्ष) की भी मौत हो गई। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि कार चालक की तलाश कराई जा रही है। सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
#CityStates #Budaun #UttarPradesh #RoadAccident #CarAccident #ThreePeopleDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 09:15 IST
UP News: बदायूं में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, चार बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत #CityStates #Budaun #UttarPradesh #RoadAccident #CarAccident #ThreePeopleDies #VaranasiLiveNews
