Budaun News: सड़क किनारे डनलप से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मामा-भांजे की मौत, महिला घायल

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सड़क किनारे खड़े डनलप से बाइक टकराने के बाद मामा और भांजे की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। तेज टक्कर के चलते दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उनकी मौत का कारण बनीं। वहीं घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार दातागंज कोतवाली के डहरपुर गांव के निवासी सुखबीर (40 वर्ष) अपनी पत्नी धन देवी (35) और भांजे ओमवीर (30) निवासी कालिया टांडा थाना आंवला जिला बरेली के साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के सहोरा गांव से रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर घर जा रहे थे।

#CityStates #Budaun #RoadAccident #BikeAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budaun News: सड़क किनारे डनलप से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मामा-भांजे की मौत, महिला घायल #CityStates #Budaun #RoadAccident #BikeAccident #VaranasiLiveNews