यूपी में 9 की मौत: मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, सूनी हो गई मां की गोद; इस होली पर रफ्तार बन गई काल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। कार और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में दो मासूमों सहित तीन की मौत हो गई। आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के 4:40 बजे कार के ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया। हादसे में भिंड निवासी रामकुमार (38), बेटा मंदीप (8) और रिश्ते में भतीजी तनु (5) की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #SadabadAccident #ChaurangabihaadVillage #VijayPinkiDeath #SweetMakerFamilyTragedy #ElderlyParentsLoss #HoliTragedy #InjuredChildren #UttarPradeshAccident #सादाबादहादसा #चौरंगाबीहड़गांव #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 07:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में 9 की मौत: मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, सूनी हो गई मां की गोद; इस होली पर रफ्तार बन गई काल #CityStates #Agra #UttarPradesh #SadabadAccident #ChaurangabihaadVillage #VijayPinkiDeath #SweetMakerFamilyTragedy #ElderlyParentsLoss #HoliTragedy #InjuredChildren #UttarPradeshAccident #सादाबादहादसा #चौरंगाबीहड़गांव #VaranasiLiveNews