Bareilly News: बरेली होकर गोरखपुर-बोरीवली, बांद्रा-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें

रेलवे ने बरेली होकर लंबी दूरी की दो जोड़ी यानी अप-डाउन चार और विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की है। ये ट्रेनें गोरखपुर-बोरीवली, बांद्रा-गोरखपुर के बीच बदायूं होते हुए चलाई जाएंगी।इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 09157 बांद्रा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी तीन मई को रात 12:30 बजे बांद्रा से चलने के बाद अगले दिन तड़के 3:09 बजे बरेली सिटी, 3:49 बजे इज्जतनगर आएगी और पीलीभीत, मैलानी होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 09158 गोरखपुर-बांद्रा अनारक्षित विशेष गाड़ी चार मई को रात 8:20 बजे गोरखपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:37 बजे इज्जतनगर, 8:09 बजे बरेली सिटी आएगी और तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इस गाड़ी को बदायूं और बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।09119 प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी तीन मई से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को प्रताप नगर से शाम पांच बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 8:55 बजे बदायूं, 10 बजे बरेली जंक्शन, 10:20 बजे बरेली सिटी, 10:45 बजे इज्जतनगर आएगी और दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 09120 लालकुआं-प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी चार मई से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से दोपहर 3:30 बजे चलने के बाद 5:40 बजे इज्जतनगर, छह बजे बरेली सिटी, 6:15 बजे बरेली जंक्शन आएगी। इसके बाद सात बजे बदायूं और दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी।

#SpecialTrainsBetweenGorakhpur-Borivali #Bandra-GorakhpurViaBareilly #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: बरेली होकर गोरखपुर-बोरीवली, बांद्रा-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें #SpecialTrainsBetweenGorakhpur-Borivali #Bandra-GorakhpurViaBareilly #VaranasiLiveNews