Bareilly News: गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच दो-दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन
बरेली। त्योहारी सीजन में नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच दो-दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे अब तक बरेली होकर 48 से ज्यादा विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। इनमें कई गाड़ियों का संचालन शुरू भी हो गया है। इस बीच दिल्ली-गोरखपुर रूट पर यात्रियों का दबाव बना हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित विशेष गाड़ी छह और 13 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए शाम 7:17 बजे बरेली आएगी और शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए अगले दिन तड़के 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली आरक्षित विशेष गाड़ी सात और 14 नवंबर को गोरखपुर से सुबह सात बजे चलने के बाद शाम 5:52 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। संवाद
#SpecialTrainToRunForTwoRoundTripsBetweenGorakhpurAndNewDelhi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 03:13 IST
Bareilly News: गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच दो-दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन #SpecialTrainToRunForTwoRoundTripsBetweenGorakhpurAndNewDelhi #VaranasiLiveNews
