Faridabad News: महाविद्यालय में विशेष एनएसएस शिविर शुरू
फरीदाबाद। जिले के डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में एनएसएस की बालक एवं बालिका यूनिट की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन का किया जा रहा है। शिविर का मंगलवार को हवन और वैदिक मंत्रोच्चार से शिविर का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस शिविर के लिए कुल सौ विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन विद्यालय में हरियाणवी नृत्य और गायन प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। दिन के मध्य में स्वयंसेवकों ने माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया और महाविद्यालय द्वारा अपनाए गए राहुल कॉलोनी में प्लास्टिक मुक्त भारत जागरूकता रैली में भाग लिया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद दिन के अंत में स्वयंसेवकों का समूह विभाजन और संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रति प्रेरित किया। संवाद
#SpecialNSSCampStartedInCollege #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:40 IST
Faridabad News: महाविद्यालय में विशेष एनएसएस शिविर शुरू #SpecialNSSCampStartedInCollege #VaranasiLiveNews
