Delhi NCR News: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए दिल्ली के केंद्रों पर विशेष इंतजाम

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा से एक दिन पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पंडारा रोड स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित एसडीएम ने भी तैयारियों की समीक्षा की।आशीष सूद ने कहा कि परीक्षा के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कई विद्यार्थी दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए छात्रों के साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है।परीक्षा केंद्रों पर 2,500 वर्ग फुट क्षेत्र में कूलिंग जोन बनाए गएसरकार की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर करीब 2,500 वर्ग फुट क्षेत्र में एसी युक्त कूलिंग जोन बनाए गए हैं। इन स्थानों पर अभिभावक परीक्षा के दौरान आराम से बैठ सकेंगे। यदि विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं तो वे भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कूलिंग जोन में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं परीक्षा तैयारियों की लगातार निगरानी कर रही हैं, जबकि वे भी विभिन्न स्कूलों और परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।दावा-राजधानी में पहली बार इतनी व्यापक सुविधाएं मुहैया कराई जा रहींसूद ने कहा कि राजधानी में पहली बार परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए इतनी व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि भीषण गर्मी के बीच परीक्षार्थी बिना किसी तनाव और असुविधा के परीक्षा दे सकें। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं दिल्ली मेंदिल्ली में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए कुल 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 69 सरकारी विद्यालय और 28 केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

#DelhiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Delhi News



Delhi NCR News: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए दिल्ली के केंद्रों पर विशेष इंतजाम #DelhiNews #VaranasiLiveNews