लखीमपुर खीरी: पूर्व विधायक समेत नौ लोगों पर दर्ज रिपोर्ट का विरोध, एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल
लखीमपुर खीरी जिले में स्नातक एमएलसी चुनाव के बाद पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला समेत करीब नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सपा पदाधिकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। सपा सांसद आनंद भदौरिया और जिलाध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर मामले में विरोध जताया। सांसद आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा के लोगों ने धांधली की। इसका विरोध करने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव लाला समेत नौ लोगों पर दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की मांग की।
#CityStates #LakhimpurKheri #UttarPradesh #Fir #SamajwadiParty #SpLeaders #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:23 IST
लखीमपुर खीरी: पूर्व विधायक समेत नौ लोगों पर दर्ज रिपोर्ट का विरोध, एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल #CityStates #LakhimpurKheri #UttarPradesh #Fir #SamajwadiParty #SpLeaders #VaranasiLiveNews
