Chamba News: सोनू ने संभाली बीडीसी अध्यक्ष की कमान

मैहला विकास खंड को मिला नया नेतृत्वशिव दत्त ने संभाला उपाध्यक्ष पद का कार्यभार मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला में वीरवार को नई कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया है। नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष सोनू देवी और उपाध्यक्ष शिव दत्त जसवां ने पूर्व वन मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सिंह भरमौरी और सुरजीत सिंह भरमौरी के मार्गदर्शन में अपने पदों की जिम्मेदारी ग्रहण की। पदभार संभालने के अवसर पर ठाकुर सिंह भरमौरी ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास खंड की जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना होगा। इस अवसर पर बीडीसी सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में करीब 15 बीडीसी सदस्यों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

#SonuTakesChargeAsBDCPresident. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 15:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: सोनू ने संभाली बीडीसी अध्यक्ष की कमान #SonuTakesChargeAsBDCPresident. #VaranasiLiveNews