परिवार संग तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे सोनू सूद, दक्षिणी परिधान में ईश्वर भक्ति में डूबे दिखे

अभिनेता सोनू सूद समाज सेवा के साथ अक्सर पूजा-अर्चना करते दिखते हैं। इस बार एक्टर अपने परिवार के साथ बुधवार को तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वो पूरी तरह दक्षिण वेश-भूषा और संस्कृति में डूबे नजर आए। भक्ति रंग में रगा दिखा परिवार सोनू सूद अपनी पत्नी सोनाली और बेटे ईशांत के साथ दर्शन करने तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे थे। वो यहां परिवार के साथ थोमाला सेवा का हिस्सा बनने गए थे। वहां पर एक्टर और उनका बेटा सफेद धोती में नजर आए। यह पोशाक दक्षिण भारत में धार्मिक अवसरों पर पहनी जाती है। इसके साथ ही दोनों ने चमकीले लाल और सुनहरे रंग के अंगवस्त्रम पहने हुए थे। पिता -पुत्र की कलाई पर पवित्र धागा बंधा हुआ था। सोनू की पत्नी सोनाली सूद भी साउथ सिल्क की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहने हुए थीं। #WATCH | Tirupati, Andhra Pradesh: Actor Sonu Sood visits the Sri Venkateswara Swamy Temple. pic.twitter.com/9U78Pw9zZs — ANI (@ANI) April 15, 2026

#Bollywood #Entertainment #National #SonuSood #SonaliSoodWife #SonuSoodSon #MithaliRaj #ShriyaSaran #TirumalaVenkateswaraTemple #TirumalaHills #SonuSoodMovies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 13:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




परिवार संग तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे सोनू सूद, दक्षिणी परिधान में ईश्वर भक्ति में डूबे दिखे #Bollywood #Entertainment #National #SonuSood #SonaliSoodWife #SonuSoodSon #MithaliRaj #ShriyaSaran #TirumalaVenkateswaraTemple #TirumalaHills #SonuSoodMovies #VaranasiLiveNews