UP: 'यह खिलौना अपनी जेब में रख ले', तमंचा देख रुकसाना ने गुलनवाज से कही थी ये बात; चश्मदीद बेटी ने बताई कहानी

मुरादाबाद के शहर की घनी आबादी वाली टीचर कॉलोनी में बुधवार रात आठ बजे रुकसाना अपने घर में खाना बना रही थी। उसके चारों बेटे और तीनों बेटियां भी घर में ही मौजूद थीं। रुकसाना और गुलनवाज के बीच नशे को लेकर बहस चल रही थी। रुकसाना ने उसे नशेड़ी कह दिया था। इसी बात पर उसने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर रुकसाना को गोली मारने की धमकी दी लेकिन रुकवाना भी शांत नहीं हुई। बेटी जैनब का कहना है कि मां ने गुलनवाज से कहा कि इस खिलौने को अपनी जेब में रख ले बहुत देखे हैं ऐसे खिलौने। इसके बाद गुलनवाज ने गोली मार दी। ई रिक्शा चालक शकील ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी साहिबा की शादी पांच साल पहले मोती मस्जिद निवासी गुलनवाज के साथ की थी।

#CityStates #Moradabad #MoradabadMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 15:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'यह खिलौना अपनी जेब में रख ले', तमंचा देख रुकसाना ने गुलनवाज से कही थी ये बात; चश्मदीद बेटी ने बताई कहानी #CityStates #Moradabad #MoradabadMurder #VaranasiLiveNews