Bareilly News: मां पर हमले का आरोपी बेटा गिरफ्तार
बरेली। कोतवाली पुलिस ने संपत्ति विवाद में अपनी मां पर जानलेवा हमला करने के आरोपी आलमगिरीगंज निवासी मानस अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। आलमगिरीगंज निवासी शीला अग्रवाल ने 28 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा मानस अग्रवाल और पुत्रवधु डौली उन पर मकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाते हैं। इन्कार करने पर दोनों ने 24 अक्तूबर को उन पर जानलेवा हमला किया था। संवाद
#SonArrestedForAttackingHisMother #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:07 IST
Bareilly News: मां पर हमले का आरोपी बेटा गिरफ्तार #SonArrestedForAttackingHisMother #VaranasiLiveNews
