Panipat News: योग से शुगर को हराया तो किसी ने घटाया वजन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। योग को अपनाकर कुछ लोगों ने बीमारियों को हराया तो कुछ ने मोटापे को मात देकर शरीर को फिट बनाया। वे आज भी नियमित रूप से योग को अपनाए हुए हैं। इसके लिए अपनी नींद भी छोड़ देते हैं। सही मायने में तो अब आदत ही पड़ गई है। हर रोज तड़के पांच बजे से पहले ही नींद खुल जाती है। वे तय समय पर अपनी योग कक्षा में पहुंच जाते हैं। नियमित रूप से योग करने पर शरीर में दिनभर फुर्ती रहती और मन भी शांत रहता है।मैं पहले जिम जाती थी। मेरे शरीर में इतनी फिटनेस नहीं आई। मैं तीन महीने पहले भारतीय योग संस्थान के साथ जुड़ी। इसके बाद नियमित रूप से योग शुरू किया। योग करने से मेरा शारीरिक और मानसिक संतुलन बहुत अच्छा रहने लगा। मुझे पहले जुकाम और सर्दी की शिकायत रहती थी। अब बिल्कुल ठीक रही हूं। प्राणायाम से मेरे आंतरिक रूप से भी स्वस्थ रहने लगी हूं। योग करने से बहुत अच्छा लगता है। लोगों को योग करना चाहिए।मीनाक्षी ठक्कर, योग साधक।मेरी खाली पेट की शुगर 300 से अधिक तक हो गई थी। मैं इसके लिए चिंतित थी और कई जगह दवा ले चुकी थी। इसके बाद भी शुगर कम नहीं हो पा रही थी। मैं चार-पांच साल पहले भारतीय योग संस्थान के साथ जुड़ी। मैं नियमित रूप से योग कर रही हूं। इससे मेरी शुगर सामान्य हो गई है। मेरा शरीर स्वस्थ है और सभी बीमारियां खत्म हो गई हैं। मैं अब अन्य लोगों को भी योग करने की सलाह देती हूं।नीतू शर्मा, योग साधक।मेरा वजन लगातार बढ़ रहा था। हर रोज एक्सरसाइज करने से भी वजन कम नहीं हो रहा था। मैं दो महीने पहले भारतीय योग संस्थान के साथ जुड़ी। मैं नियमित रूप से योग कर रही हूं। इन दो महीने में दो किग्रा वजन कम हो गया है। मुझे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ हुआ है। नित्य प्रतिदिन योग करने से मन शांत रहता है। तनाव और गुस्सा बिल्कुल खत्म हो गया है। मैं दिनभर ऊर्जावान रहती हूं और सभी कार्य सुचारू रूप से करती हूं।सूमिका डूडेजा, योग साधक।मेरा वजन कम नहीं हो पा रहा था। मैं साढ़े पांच महीने पहले भारतीय योग संस्थान से जुड़ा। यहां निशुल्क योग शुरू किया। इससे मेरा वजन कम होना शुरू हो गया। मेरा साढ़े आठ किग्रा वजन कम हो गया है। मैं अब योग के लिए उत्साहित हूं और ऊर्जावान रहता हूं। शरीर पूरी तंदुरुस्त रहता है और थकावट बिल्कुल नहीं रहती। मैं खुद योग करने के साथ दूसरे लोगों को भी प्रेरित कर रहा हूं। लोग इसके लिए आगे आ रहे हैं।सन्नी बजाज, योग साधक। मीनाक्षी ठक्कर मीनाक्षी ठक्कर मीनाक्षी ठक्कर
#SomeDefeatedDiabetesThroughYoga #WhileOthersLostWeight. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 03:00 IST
Panipat News: योग से शुगर को हराया तो किसी ने घटाया वजन #SomeDefeatedDiabetesThroughYoga #WhileOthersLostWeight. #VaranasiLiveNews
