हिमाचल प्रदेश: घर बहे, जमीन गई... दो साल बाद भी अधूरी है राहत की कहानी; तीसरे मानसून से पहले बढ़ी चिंता

आपदा के बाद तीसरी मानसून आने को तैयार है। लेकिन जुलाई 2023 में आई आपदा के प्रभावितों की मुश्किलें बरकरार हैं। कुछ परिवारों के हालात ऐसे हैं कि सरकार ने मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये दिए, लेकिन वे किराया देने में खर्च हो गए। अब मकान बनाना तो दूर, दिहाड़ी लगाकर परिवार को पाल रहे हैं। सोलन शहर के शामती और दून के सौड़ी में आपदा से दर्जनों घर तबाह हो गए थे। कई घरों में दरारें आई थीं, तो कई पूरी तरह से टूट गए थे। सरकार ने उस समय मुआवजा और जमीन देने का वादा किया था। मगर आज तक कुछ प्रभावितों को न तो जमीन मिल पाई है और मुआवजा भी केवल तीन लाख रुपये ही दिया गया। इससे न तो घर की छतें लग पाईं और न ही दीवारों पर प्लास्टर हो पाया। सोलन के शामती और दून के सौड़ी पंचायत के नवांनगर माजरू जुलाई 2023 में जमीन धंसने से पूरी तरह से तबाह हो गया था। शामती में करीब 20 घरों में दरारें आई थीं, इसमें 2025 में सरकार ने 2-3 बिस्वा जमीन तो दे दी, मगर घर बनाने के लिए पूरा पैसा नहीं दिया। कई लोग आज भी किराए के मकानों में गुजर-बसर कर रहे हैं। जिनके पास अपनी जमीनें थीं, उन्हें केवल तीन लाख रुपये दिए, जिससे उनकी छतें तक नहीं बन पाईं। दूसरी ओर दून के सौड़ी गांव के सात परिवार आज भी किराए के मकान में रह कर मजदूरी कर रहे हैं। इन लोगों की उपजाऊ जमीन भूमि कटाव से खड्ड में समा गई है। जहां पर जमीन थी, वह जगह पहाड़ में तब्दील हो गई है। गांव में संजय, रमेश, सुखराम, चेपूराम, मान सिंह, चमन व यशोदा के परिवार रहते थे। वर्तमान में ये किराए पर रह रहे हैं। सरकार की ओर से इन लोगों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा राशि दी गई, लेकिन अभी तक इन्हें जमीन नहीं मिल पाई है।

#CityStates #Solan #Shimla #HimachalPradesh #SolanDisasterNews #BaddiDisaster #HimachalDisaster2023 #DisasterVictimsHimachal #SolanNews #BaddiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल प्रदेश: घर बहे, जमीन गई... दो साल बाद भी अधूरी है राहत की कहानी; तीसरे मानसून से पहले बढ़ी चिंता #CityStates #Solan #Shimla #HimachalPradesh #SolanDisasterNews #BaddiDisaster #HimachalDisaster2023 #DisasterVictimsHimachal #SolanNews #BaddiNews #VaranasiLiveNews